• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा- आर्यव्रत काॅलोनी एवं अम्बेश नगर वाले तरसे मूलभूत सुविधाओं के लिए, विधायक कोठारी को दिया ज्ञापन

Bhilwara: Residents of Aryavrat Colony and Ambesh Nagar yearn for basic amenities; memorandum submitted to MLA Kothari - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के मालोला चौराहा 100 फीट रोड के समीप कुछ वर्ष पूर्व बसी कॉलोनी आर्यव्रत एवं अम्बेश नगर निवासी राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। कॉलोनी में बसे 300 से अधिक परिवार वालों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर विधायक अशोक कोठारी को ज्ञापन दिया है। कॉलोनीवासी समाज सेवी दीपक नामा ने बताया कि कॉलोनी में आने-जाने का रास्ता कच्चा बना हुआ है। बारिश के दिनों में पानी के कारण होने वाले कीचड़ से बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाईयों का सामना करना पडता है। कीचड के कारण बच्चे कई दिनो तक स्कूल नहीं जा पाते है। पीने का पानी के लिए काॅलोनीवासियों को मिलजुलकर टेंकर मंगवाना पडता है,टेंकर की व्यवस्था नहीं होने पर अन्यत्र जगह महिलाओं को लाईन में खडे होकर पानी भरना पडता है। सैकडों मकान होने के बाद होने के बाद भी चम्बल परियोजना के लाईन तक नहीं डाली गई है,रोड लाईटे के लिए बिजली विभाग ने पोल तो लगा रखे मगर नगर परिषद द्वारा आज दिन तक रोड लाईटे नहीं लगाई गई और काॅलोनी में अंधेरा रहता है, आये दिन अज्ञात चोर घूमते रहते है,नालियां नहीं होने के कारण सड़क एवं खाली भूखण्ड पर कीचड युक्त पानी भरा रहता है,जिससे मच्छर पनप रहें है,बीमारियां फैल रही है।
नामा ने यह भी बताया कि कालोनीवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार नगर निगम आयुक्त हेमा राम चैधरी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सहित मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे थे मगर आज दिन तक इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। विधायक कोठारी को दिये ज्ञापन पर कॉलोनी निवासी विवेक जैन,देबीलाल माली,गीता देवी,गोपाल सैन,छोटू सिंह,माया सुथार,बाबू सिंह,शक्तिराज,पूजा कंवर,जगदीश कुमार,राकेश कुमार,दीपक यादव,मदन जैन,राजकुमार यादव,करण शर्मा,रेखा शर्मा,रानी कंवर,नरेन्द्र सिंह, गीता देवी,अमित कुमार,पंकज जैन,देबी लाल माली एवं पूजा कंवर सहित कई कॉलोनीवासी के हस्ताक्षर थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Residents of Aryavrat Colony and Ambesh Nagar yearn for basic amenities; memorandum submitted to MLA Kothari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, residents, aryavrat colony, ambesh nagar, amenities, memorandum, submitted, mla kothari, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved