• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा: सुवाणा क्षेत्र में तेल चोरों का आतंक, चंद दिनों में 44 ट्रांसफार्मरों को बनाया निशाना, किसानों में भारी रोष

Bhilwara: Reign of Terror by Oil Thieves in Suwana Region; 44 Transformers Targeted in Just a Few Days; Farmers Outraged - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के निकटवर्ती सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा कस्बे और आसपास की ग्राम पंचायतों में इन दिनों 'तेल चोरों' ने कोहराम मचा रखा है। बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की बढ़ती वारदातों ने हजारों किसानों की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि किसानों को अपनी फसल और मवेशियों के साथ-साथ अब खेतों पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों की भी रात-भर जागकर रखवाली करनी पड़ रही है। अज्ञात चोरों ने पिछले कुछ ही दिनों के भीतर सुवाणा, छापरी, तस्वारिया, दांथल रोड, हलेड़, अगरपुरा और कोदूकोटा सहित कई गांवों में करीब 44 वारदातों को अंजाम दिया है। चोर बड़ी सफाई से ट्रांसफार्मर का कीमती तेल निकाल ले जाते हैं, जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति ठप होती है, बल्कि ट्रांसफार्मर जलने का खतरा भी बढ़ जाता है। लगातार हो रही चोरियों को लेकर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के कनिष्ठ अभियंता आयुष माथुर ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार:
हीरा जाट, देवीलाल दरोगा, शंकरलाल कुमार, नेमीचंद जैन, राधेश्याम खटीक और बालू जाट सहित 44 से अधिक किसानों और पीएचडी (PHD) के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हुआ है।
निगम के लाइनमैन इन्द्रराज मीणा, नेतराम बाल्मिकी और संदीप रघुवंशी सहित अन्य कर्मचारियों ने इन चोरियों की पुष्टि की है।
क्षेत्र के किसानों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का ध्यान गश्त और सुरक्षा के बजाय 'बजरी' जैसे अन्य मामलों पर अधिक रहता है, जिसके कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन अज्ञात चोरों को नहीं पकड़ा गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
सदर थाना पुलिस ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है।
प्रभावित क्षेत्र: सुवाणा, छापरी, हलेड़, कोदूकोटा, अगरपुरा, दांथल रोड, पालड़ी।
मुख्य मांग: पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और तेल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Reign of Terror by Oil Thieves in Suwana Region; 44 Transformers Targeted in Just a Few Days; Farmers Outraged
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara news, suwana oil theft, transformer oil theft, farmers protest rajasthan, sadar thana bhilwara, electricity department news, rural crime bhilwara, avvnl news, agriculture issues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved