• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 19 किलो डोडा चूरा बरामद

Bhilwara Police Takes Major Action, Two Interstate Smugglers Arrested and 19 Kilograms of Doda Chura Recovered - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और वृताधिकारी सज्जन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया।

कैसे दबोचे गए आरोपी घटना 9 दिसंबर की है। आईसी थाना राजेन्द्र कुमार मय जाप्ता गश्त पर सर्किट हाउस के पास पहुंचे, तभी रेलवे स्टेशन दिशा से दो व्यक्ति बैग लटकाए तेज कदमों से सड़क पार करते दिखे। पुलिस वाहन और जाप्ता को देखकर दोनों संदिग्ध एक गली की ओर भागने लगे। टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में एक ने अपना नाम प्रताप (77) निवासी पनिहारी, थाना बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) और दूसरे ने सुरेंद्र (47) निवासी सिसाय काली रावन, थाना हांसी, जिला हिसार बताया। दोनों हड़बड़ाए हुए थे और बैग में भरे सामान के बारे में आटा या घरेलू सामान बताकर बचने की कोशिश कर रहे थे।
बैग खोलते ही सामने आया सच
जब बैग की तलाशी ली गई, तो प्रताप और सुरेंद्र दोनों के बैग से प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में भरा पिसा हुआ डोडा चूरा मिला। दोनों ने खुद भी स्वीकार किया कि बैग में डोडा चूरा ही है।
मामला दर्ज, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पूरी कार्रवाई के बाद थाना प्रतापनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा नंबर 626/25 दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान कोतवाली एसएचओ शिवराज गुर्जर कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara Police Takes Major Action, Two Interstate Smugglers Arrested and 19 Kilograms of Doda Chura Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, drug trafficking, two smugglers arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved