• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : पेंथर ने बनाया ग्रामीण को शिकार, ग्रामीण की मौत

Bhilwara: Panther made villager a victim, villager died - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । कारोई थाना क्षेत्र के बागौर रोड़ स्थित खेत पर कृषि कार्य कर रहें एक ग्रामीण को पेंथर ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आस-पास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से डर रहे है। वही सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जंगल में पिंजरा लगाया है। जानकारी के अनुसार भुणास ग्राम निवासी 70 वर्षीय ओंकार लाल पुत्र घासीराम बलाई ने कारोई से बागौर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कारोई के लक्ष्मीनाथ मंदिर की जमीन कृषि कार्य हेतु सिंजारे पर ले रखी हैं। दोपहर 01 बजे ओंकार लाल व मंदिर के पुजारी डालुदास इसी खेत पर थें। कुछ देर बाद डालुदास खेत से चले गये। शाम 06 बजे औंकार लाल का शव खेत पर पड़ा मिला। उसका गला जानवर द्वारा खाया हुआ था। सिर पर पंजे के निशान थें। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात जानवर के पंजे के निशान को पैंथर का होना बताया। पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के पास ही पिंजरा लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Panther made villager a victim, villager died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, panther made villager a victim, villager died, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved