• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यकर्ता मजबूत बनें तभी भाजपा मजबूत बनेगी : परनामी

bhilwara news : BJP state president Ashok Parnami meeting of BJP in mandalgarh - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ विधानसभा की दिवंगत विधायक कीर्ति बाईसा के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर संभवतया दिसंबर में चुनाव होंगे। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने मांडलगढ़ में चुनावी शंखनाद कर कार्यकर्ताओं में जोश व ताकत युक्त आक्सीजन भर दी है। गुरुवार दोपहर बाद मांडलगढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूती दिखानी होगी और पुन: इस सीट पर भाजपा का कमल खिलाना है। परनामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छता व मुफ्त में दिए गए गैस कनेक्शनों के काम की भी तारीफ की। परनामी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मांडलगढ़ को अब कांग्रेस मुक्त कर भाजपा को विजयी बनाना है। भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है, वह करके दिखाता है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता की एकता व ताकत ही संगठन को मजबूती दे सकती है। यह चुनाव कार्यकर्ताओ की ताकत के बल पर ही लड़ा जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बने, तभी भाजपा मजबूत बनेगी। जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, नगर न्यास अध्यक्ष गोपाललाल खंडेलवाल, विहिप जिलाध्यक्ष शंकरसिंह पुरावत, प्रधान मांडलगढ़ घनश्याम कंवर, प्रधान बिजौलियां नीता विजयवर्गीय, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलियां, भाजपा नेता ओम मेडतियां, भूरालाल धाकड़, जिला उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, जिला मंत्री विनोद ओस्तवाल, जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी, रणजीत सिंह महुवा, मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह शयामपुरा, मुरली गट्टानी, जगदीश बैरवा, अनिल पारीक, कानसिंह ओस्तवाल, नपा चेयरमैन नंदनी साहू, जमनालाल सैन सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व भाजपा के युवा नेता संजय धाकड़ ने 51 किलो का फूलों का हार पहनाकर परनामी का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bhilwara news : BJP state president Ashok Parnami meeting of BJP in mandalgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara news, bjp state president ashok parnami, meeting of bjp in mandalgarh, bjp state president ashok parnami in mandalgarh, mandalgarh assembly elections, mandalgarh by-elections, mandalgarh hindi news, mandalgarh bjp news, bhilwara hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved