• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा नगर परिषद सभापति पाठक लापता...., पार्षद ने चिपकाया पोस्टर, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Bhilwara Municipal Council Chairman Pathak missing...., councilor pasted poster, accused of corruption - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । नगर परिषद सभापति राकेश पाठक पिछले कई दिनों से नगर परिषद स्थित अपने कार्यालय पर नही आ रहें है। इससे आमजन ही नही परिषद के पार्षदों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है कि वो आखिर किसे शहर की समस्या बतायें। बुधवार को शहर के एक पार्षद पति नवीन सभनानी ने अन्य पार्षदों की सहमति से परिषद के सभापति राकेश पाठक के कक्ष के बाहर पोस्टर चिपका दिया। इसको लेकर दिन भर परिषद के कर्मचारियों एवं पार्षदों में चर्चा रही कि आखिर परिषद के सभापति पाठक के खास माने जाने वाले पार्षद पार्षद पति नवीन सभनानी ने ऐसा क्यों किया। उधर कुछ पार्षदों ने दबी जुबान से यह बताया कि सभापति पाठक जमकर परिषद में भ्रष्टाचार कर रहे है। परिषद कार्यालय में न बैठकर दिन भर अपने निजी कार्यालय में बैठकर शहर के भुमाफियाओ के अवैध काम्पलेक्सो से जुड़ी हुई फाईलो के निस्तारण करने मे लगे हुए है। कुछ पार्षद पूर्व सभापति ललिता समदानी को वर्तमान सभापति राकेश पाठक से अच्छा बता रहे है, साथ ही कह रहे है कि पाठक समदानी से ज्यादा भ्रष्ट है। सभापति पाठक से पोस्टर के संदर्भ में जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया मगर उन्होने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara Municipal Council Chairman Pathak missing...., councilor pasted poster, accused of corruption
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara municipal council chairman pathak missing, councilor pasted poster, accused of corruption, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved