• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : कार्यक्रम में गूंजे महात्मा गांधी के आदर्श, विधायक अशोक कोठारी बोले- बापू के मार्ग से ही बनेगा सशक्त समाज

Bhilwara: Mahatma Gandhi Ideals Resonate at the Event; MLA Ashok Kothari Says a Strong Society Can Only Be Built by Following Bapu Path - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । राजस्थान के नगर निगम सभागार में आयोजित संगीतमय प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी के आदर्शों और उनकी विचारधारा की गूंज सुनाई दी। इस आयोजन का उद्देश्य गांधीजी के जीवन, सत्य, अहिंसा और सकारात्मक चिंतन को समाज में फैलाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रार्थना और संगीत मानव मन को शांति, सहनशीलता और करुणा से भरते हैं, जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शारदा सोलंकी द्वारा रामधुन से हुई, जिसके बाद मीना, दिव्या और चारुल भट्ट ने “तेरी पनाह में हमें रखना” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। हेमांग सोलंकी ने "हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के" गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झकझोर दिया। गौरीशंकर ने "इंसान का इंसान से हो भाईचारा" गीत गाकर सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस बीच, तिलोक छाबड़ा ने अपनी रचना "आजादी का मतलब बंदे जान सके तो जान" प्रस्तुत की, जो सभी को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती रही। "सुन ले बापू यह पैगाम" गीत ने सभा में एक आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में "अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो" की सामूहिक प्रार्थना ने सबको एक नई दिशा दी। इस आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें विधायक अशोक कोठारी, पूर्व न्यास अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
रसधारा संस्थान के अध्यक्ष तिलोक छाबड़ा ने कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन रसधारा संस्थान द्वारा किया गया था और इसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के बाद जो पहला रविवार आता है, उस पर हम लोग ये कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। 32 सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी लोग मिलजुलकर इस कार्यक्रम को करते हैं। इस कार्यक्रम का मकसद होता है कि देश के लोगों को गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और देश के प्रति जज्बा बढ़ना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Mahatma Gandhi Ideals Resonate at the Event; MLA Ashok Kothari Says a Strong Society Can Only Be Built by Following Bapu Path
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bapu path, bhilwara, mahatma gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved