• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : न्यास की लापरवाही से अंधेरे में डूबा कोटा रोड, सुगम पोर्टल पर 'झूठे' जवाब देकर बंद की जा रही शिकायतें

Bhilwara: Kota Road plunges into darkness due to the Trust negligence, - Bhilwara News in Hindi

सुवाणा तक महीनों से बंद पड़ी रोड लाइटें दे रही हादसों को न्योता; सचिव बोले– "जानकारी नहीं, आज ही करवाता हूं ठीक" भीलवाड़ा | नगर विकास न्यास (UIT) द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के नाम पर खर्च किए गए लाखों रुपये धूल फांक रहे हैं। कोटा रोड से सुवाणा कस्बे तक लगाई गई रोड लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे यह मार्ग रात के समय अंधेरे के आगोश में समा जाता है। पोर्टल पर 'कागजी' समाधान, हकीकत में अंधेरा
सुवाणा के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने 'राजस्थान सुगम पोर्टल' पर कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन न्यास के कर्मचारी मौके पर काम करने के बजाय पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट और संतोषजनक जवाब पेश कर शिकायतों को बंद (Dispose) कर देते हैं। हकीकत में एक भी लाइट सुचारू नहीं हो पाई है।
खतरनाक बना सफर: ब्रेकर हटे, स्पीड बढ़ी और रोशनी गायब
रोड लाइट बंद होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि:
न्यास द्वारा सुवाणा कस्बे तक के सभी स्पीड ब्रेकर तोड़ दिए गए हैं।
इसके चलते कोटा, बूंदी और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहन इस रिहायशी इलाके से अत्यधिक तेज गति में गुजरते हैं।
रोशनी न होने के कारण पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक इन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच रहे हैं।
अधिकारी बोले: "मुझे जानकारी नहीं"
जब इस गंभीर समस्या को लेकर नगर विकास न्यास के सचिव (IAS) ललित गोयल से बात की गई, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा— "लाइटें बंद होने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। आपने मामला बताया है, मैं आज ही इसे दिखवाकर ठीक करवाने के निर्देश देता हूँ।"
ग्रामीणों की चेतावनी : यदि जल्द ही अंधेरे की समस्या का समाधान नहीं हुआ और पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट पेश करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो सुवाणा के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Kota Road plunges into darkness due to the Trust negligence,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, kota road plunges, darkness, trust negligence, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved