• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : स्वर्णकार महिला संगठन ने आंगनवाड़ी के बच्चों को दी सर्दी से राहत; स्वेटर पाकर खिले नन्हे बच्चों के चेहरे

Bhilwara: Goldsmith Women Organization Provides Relief from the Cold to Anganwadi Children - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा | कड़ाके की ठंड के बीच स्वर्णकार महिला संगठन ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक सराहनीय पहल की है। संगठन की ओर से सुभाष नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए। यह सेवा कार्य सुभाष नगर स्थित श्रीराम मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ। 17 बच्चों को पहनाए गरम स्वेटर संगठन की प्रतिनिधि प्रेमलता टाक ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी के 17 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए। संगठन की सदस्यों ने स्वयं बच्चों को अपने हाथों से स्वेटर पहनाए और उन्हें स्नेह दुलार दिया।
निरंतर सेवा का संकल्प
प्रेमलता टाक ने जानकारी दी कि स्वर्णकार महिला संगठन समय-समय पर समाज हित के कार्यों में सक्रिय रहता है। इस अवसर पर संगठन की सदस्य चंद्रकांता सोनी, पिंकी सोनी, श्यामा सोनी, इंदिरा सोनी, पूनम सोनी, मंजू सोनी, यशोदा सोनी, साधना सोनी और राजश्री सोनी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज में सकारात्मक संदेश
आंगनवाड़ी शिक्षिका कविता ने संगठन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से न केवल जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Goldsmith Women Organization Provides Relief from the Cold to Anganwadi Children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, goldsmith, women, organization, provides, relief, anganwadi children, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved