• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Bhilwara: Field day organized on mustard crop by Krishi Vigyan Kendra - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा माण्डल पंचायत समिति के चयनित गाँव आलमास में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सीएम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन-तिलहन योजनान्तर्गत किसानों को सरसों की उन्नत किस्म आरएच 725 का बीज उपलब्ध करवाया जाकर उन्नत कृषि तकनीकी द्वारा सरसों के प्रदर्शन लगाये गये।

डॉ.यादव ने बताया कि केन्द्र के सहयोग से इस वर्ष आलमास के किसानों को 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर सरसों की उपज मिलने की संभावना है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 4 से 5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अधिक है। प्रोफेसर शस्य विज्ञान डॉ.केसी नागर ने बताया कि किसानों को सरसों की उन्नत किस्म आरएच 725 का बीज, बीज उपचार हेतु ट्राईकोडर्मा, एजोटोबैक्टर, पीएसबी कल्चर, थाई मिथो एक्साम, खरपतवारनाशी, तेल की मात्रा एवं गुणवत्ता के लिए बेन्टोनाइट सल्फर,एसिड नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड किसानों को समय पर उपलब्ध कराकर समय-समय पर निरीक्षण किया गया। डॉ.नागर ने आलमास प्रक्षेत्र दिवस में खरपतवार मुक्त सरसों उत्पादन करने की अपील करते हुए एफिड नियंत्रण की तकनीकी जानकारी दी।
तकनीकी सहायक अनिता यादव ने बताया कि चयनित गाँव में सरसों उत्पादन से किसानों में अच्छा रुझान देखने को मिला है जिसका मुख्य कारण केन्द्र द्वारा किसानों को समय पर नवीनतम तकनीकी उपलब्ध करवाना है। प्रक्षेत्र दिवस में 103 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: Field day organized on mustard crop by Krishi Vigyan Kendra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, field day organized, on mustard crop, by krishi vigyan kendra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved