• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा : वनवासी कल्याण परिषद के चुनाव निर्विरोध, दिवाकर जावा को सौंपी कमान

Bhilwara: District elections for the Vanvasi Kalyan Parishad concluded unopposed, with Diwakar Jawa taking the reins. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। वनवासी कल्याण परिषद जिला संगठन के चुनाव गुरुवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। प्रदेश और प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दिवाकर जावा को जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पंचोली और प्रांत नगरीय कार्य प्रभारी रामप्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांतिलाल पानगड़िया रहे। पदाधिकारियों ने परिषद के कार्यों को गति देने और वनवासी क्षेत्रों में सेवा प्रकल्पों को मजबूत करने पर बल दिया। निर्विरोध निर्वाचित हुई जिला कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। संरक्षक : रामप्रकाश अग्रवाल, सुशील कंदोई, शांतिलाल पानगड़िया एवं प्रेम सिंह सेठिया। अध्यक्ष : दिवाकर जावा। उपाध्यक्ष : भागचंद बाहेती, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं ओमप्रकाश गंदोलिया। कोषाध्यक्ष : ज्ञानचंद जैन। सचिव : कैलाश नंदावत।
नवनियुक्त अध्यक्ष दिवाकर जावा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुसार वनवासी समाज के कल्याण और उत्थान के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara: District elections for the Vanvasi Kalyan Parishad concluded unopposed, with Diwakar Jawa taking the reins.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara news, vanvasi kalyan parishad election, diwakar jawa, rajasthan social organizations, district executive body, tribal welfare council, unopposed election, bhilwara politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved