• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाडा भाजपा ने किया किन्नर समाज का स्वागत

Bhilwara BJP welcomed Kinnar community - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। तृतीय श्रेणी के लोगों को बढ़ावा देने के उदेश्य से भाजपा पदाधिकारियो ने रविवार को जिले के किन्नर समाज का स्वागत अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल एवं किन्नर समाज सम्मेलन की संयोजक लक्ष्मी कंवर की उपस्थिति में किन्नर समाज के सदस्यो का स्वागत, सत्कार, दुपट्टा, फल ,मिठाई और ड्रेस देकर किया गया। प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तृतीय श्रेणी के लोगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं,उन्होंने बताया कि आप सब मिलकर राम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष में कार्यक्रम करें। किन्नर समाज भगवान प्रभु पुरुष राम के स्वागत के लिए ढोलक कि थाप पर घर-घर जाकर बधाई संदेश एवं गीत गा रहे हैं,किन्नर समाज का भगवान प्रभु श्री राम से त्रेता युग से नाता है,जब श्री राम वनवास काटने 14 साल के लिए जा रहे थे,तब उन्होंने अपने पीछे आ रहे नर नारियों को जाने के लिए कहा था केवल किन्नर समाज था। जो उनके साथ रुका था। उस वक्त भगवान ने वरदान भी दिया था इसलिए अब हमारे प्रभु आ रहे हैं। इस अवसर पर किन्नर समाज की प्रिया बाई,परी रानी,दिव्या बाई,सोनिया बाई ,चांदनी बाई,स्वीटी बाई,ज्योति बाई,ममता बाई आदि का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोपाल तेली,प्रेम बिश्नोई,जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा,सुलक्षणा शर्मा,पुष्पा,राघव,अनीता आर्य,सुनीता सोनी,मंजू कंवर व प्रतिभा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara BJP welcomed Kinnar community
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, bjp, kinnar samaj, welcome greetings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved