• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माय भारत स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Bhilwara. Application process begins for recruitment of My Bharat volunteers - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की नेशनल युथ कॉर्प्स (NYC) योजना अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवको की भर्ती प्रक्रिया माय भारत पोर्टल के माध्यम से शुरू हो चुकी है । 18 से 29 आयु वर्ग के युवा अभ्यर्थी जिनका डोमिसाइल भीलवाड़ा जिला है, वे भीलवाड़ा से स्वयंसेवक भर्ती हेतु आवेदनhttps://pmybharat.gov.in/pages/ny_corps_gjt लिंक पर जाकर भर सकते है ।जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि स्वयंसेवको से स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लैंगिक और अन्य सामाजिक मुद्दों पर अभियान/जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करवाये जाएगें। इसके अलावा आपात स्थिति या विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में प्रशासन की सहायता के लिए भी स्वयंसेवकों को बुलाया जायेगा। जिले के प्रति ब्लॉक से 2 माय भारत स्वयंसेवक तैनात किए जाएँगे।आवेदन हेतु पात्रताःआवेदक कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2025 तक 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए, दो वर्षों की अवधि के लिए 5 हजार रुपये प्रति माह का सर्वसमावेशी मानदेय दिया जाएगा, कोई भी नियमित छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।आवेदन कैसे करेंःऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए https://nyks.nic.in/nycapp/main.asp- पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2025 है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhilwara. Application process begins for recruitment of My Bharat volunteers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, application, process, begins, recruitment, my bharat volunteers, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved