• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाईचारा कमेटी ने किया हज यात्रियों का अभिनंदन, युवा नेता हैदर अली का किया सम्मान

Bhaichara Committee Felicitates Haj Pilgrims; Honors Youth Leader Haider Ali - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। हज ए बैतुल्लाह के सफर 2026 की यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का शनिवार को सुभाष नगर भाईचारा कमेटी में अभिनंदन किया और उनकी इस धार्मिक यात्रा की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी गई । जानकारी के अनुसार मजहब ए इस्लाम की पांच बड़ी धार्मिक जिम्मेदारियां की फर्ज अदायगी के तहत मक्का मदीना की यात्रा पर जाने वाले बाबू भाई मंसूरी, छोटू खान पठान धूल खेड़ा, इदरीश सिलावट कंपाउंडर का शनिवार को एक साधे समारोह में फूल मालाओं के साथ धार्मिक ' इमामा ' बांधकर अभिनंदन किया गया और मस्जिद के इमाम अब्बू जफर सिद्दीकी ने हज यात्रियों के सभी अरकान पूरे हो और आसानी से यह सफर कामयाब हो इसके लिए दुआएं मांगी । इस मौके पर कमेटी के संयोजक शहजाद खान, सह संयोजक भंवर खां थानेदार जी, सदर नाहर खां कायमखानी, नायब सदर मोहम्मद खान पठान, अकबर मंसूरी, यासीन खां कायमखानी, खजांची फखरुद्दीन शेख, मास्टर फौजदार खां, महासचिव डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी, फिरोज खान, सलीम मंसूरी मोहम्मद फैयाज खान, शमशाद खान, जावेद काजी, इमरान बॉक्सर आदि मेंबरान उपस्थित थे ।
कांग्रेस प्रत्याशी युवा नेता हैदर अली का हुआ सम्मान
शहर कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में शहर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे पीसीसी मेंबर याकूब मोहम्मद के पुत्र हैदर अली एवं कांग्रेस के युवा नेता निसार सिलावट का सुभाष नगर भाईचारा कमेटी ने फूलमाला एवं साफा पहनकर स्वागत किया और कमेटी के सभी मेंबरों ने चुनाव की डिजिटल प्रक्रिया में भाग लेकर ऑनलाइन मतदान को प्रोत्साहन एवं समर्थन देने का भरोसा दिलाया , इस पर दोनों नेताओं ने सभी का आभार प्रकट किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhaichara Committee Felicitates Haj Pilgrims; Honors Youth Leader Haider Ali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara haj pilgrims, hajj 2026 india, subhash nagar bhaichara committee, imam abbu zafar siddiqui, haider ali congress, nisar silawat, rajasthan local news, haj send off ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved