• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सदर थाने पर तैनात बीट कांस्टेबल गुर्जर पर लगाया ब्लैकमेल करने एवं झूठे मामले मे फंसाने का आरोप, एसपी को की शिकायत

Beat Constable Gurjar, posted at Sadar Police Station, accused of blackmailing and implicating him in a false case; complaint filed with SP - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र के सुवाणा निवासी राजकुमार पुत्र प्रधान चन्द सोनी ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव को शिकायत देकर सदर थाने मे तैनात बीट कांस्टेबल महेन्द्र सिंह गुर्जर पर आरोप लगाया कि गुर्जर पिछले कुछ दिनो से उसे ब्लैकमेल कर रहा है तथा अवैध तरीके से रूपये मांग रहा है, रूपये नही देने पर उसे झुठे मुकदमे मे फंसाने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित सोनी ने एसपी को दी। अपनी रिपोर्ट मे बताया कि उसने सुवाणा निवासी सत्यनारायण पुत्र भैरू बलाई को डेढ लाख रूपये 09 अक्टुबर 2025 से 11 अक्टुबर 2025 के मध्य फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर उधार दिये। 12 अक्टुबर को सत्यनारायण व बीट कांस्टेबल महेन्द्र सिंह गुर्जर मेरे भूखण्ड पर आये। और मुझे डराया-धमकाया, और कहां कि रूपये नही दिये तो सायबर ठगी के झुठे मामले मे फंसा दुंगा, मेरे साथ गाली-गलौच भी की तथा धमकी दी की सट्टे का व्यापार का या एससी एसटी का झुठा मुकदमा दर्ज करवा के जेल भिजवा दुंगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर माधव उपाध्याय को दी है। वही सीओ सदर आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच अभी तक मेरे पास नही आई है। अगर आदेश दिये होगंे तो मेरे पास आ जायेगी। पीड़ित राजू सोनी ने बताया कि शिकायत करने के बाद आरोपी बीट कांस्टेबल गुर्जर मुझे व मेरे परिवारजनो को धमकाने मेरे घर आया था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज मेने जांच अधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय को दे दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Beat Constable Gurjar, posted at Sadar Police Station, accused of blackmailing and implicating him in a false case; complaint filed with SP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: beat constable, gurjar, posted, sadar police station, भीलवाड़ा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved