• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साध्वी श्री अभ्युदया श्री जी म.सा. का चातुर्मास मंगल प्रवेश 16 जुलाई को

Auspicious Arrival for Sadhvi Shri Abhyudaya Shri Ji M.Sa. Chaturmas on July - Bhilwara News in Hindi

भोपालगंज स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर उपाश्रय में होगा चातुर्मास भीलवाड़ा। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आगामी चातुर्मास प.पू. साध्वी श्री अभ्युदया श्रीजी मा.सा. जी, प.पू. साध्वी श्री स्वर्णोदय जी म.सा. एवं प.पू. साध्वी श्री सत्वोदया श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का भोपालगंज स्थित महावीर पार्क के सामने, श्री जैन श्वेतांबर चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर उपाश्रय में आयोजित होगा। मूर्ति पूजक संघ के ट्रस्टी अनिल गुगलिया ने बताया कि साध्वी श्री का चातुर्मास सकल श्रीसंघ एवं गाजे-बाजे के साथ मंगल प्रवेश 16 जुलाई, गुरुवार को श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर उपाश्रय में होगा।
मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष विनोद बम्ब एवं मंत्री ज्ञानमल सुराणा ने संयुक्त रूप से बताया कि साध्वी श्री इससे पूर्व फलोदी में अपना चातुर्मास संपूर्ण कर जैसलमेर, जोधपुर, पाली, सोजत, ब्यावर आदि विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रभावना करते हुए भीलवाड़ा पहुंचेगी।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्ति पूजक संघ के सदस्य रविवार को साध्वी श्री के दर्शन व वंदन करने जोधपुर पहुंचे थे। वहां साध्वी श्री ने भीलवाड़ा चातुर्मास प्रवेश का शुभ मुहूर्त प्रदान किया, जिससे पूरे भीलवाड़ा संघ में हर्ष की लहर छा गई है।
चातुर्मास की घोषणा के साथ ही संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चातुर्मास प्रवेश को भव्य बनाने के लिए दादाबाड़ी ट्रस्ट मंडल, श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ महिला मंडल, खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद तथा बालक-बालिका मंडल सहित समाज के सभी सदस्य तैयारियों में जुट गये है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Auspicious Arrival for Sadhvi Shri Abhyudaya Shri Ji M.Sa. Chaturmas on July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: auspicious, arrival, sadhvi shri abhyudaya, shri ji msa chaturmas, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved