• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतुल राठी संयोजक, सुरेश बिरला, केजी राठी तथा अर्चित मून्दडा सह-संयोजक सर्वसम्मति मनोनित

Atul Rathi Appointed Convener, Suresh Birla, K.G. Rathi, and Archit Mundada Appointed - Bhilwara News in Hindi

महोत्सव को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और व्यापक स्तर पर आयोजित हेतु कई सदस्यों ने दिए सुझाव, तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में होने वाले महेश नवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हरनी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिला मंडल, युवा मंडल एवं विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आगामी महेश नवमी को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष केदार गगरानी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी व राधेश्याम सोमानी, जगदीश कोगटा, रमेश राठी, राजेन्द्र कचोलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया की बैठक में सर्वसम्मति से महोत्सव के सफल संचालन हेतु संयोजक एवं सह-संयोजक का मनोनयन किया गया। जिसमें अतुल राठी को संयोजक, सुरेश बिरला, केजी राठी तथा अर्चित मून्दडा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया।
इसके पश्चात सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज की उन्नति और आयोजन की सफलता के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में सबसे पहले पिछले वर्ष आयोजित महेश नवमी महोत्सव की समीक्षा की गई। इसमें आयोजन की सफलता और कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि इस वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाया जा सके। मंत्री संजय जागेटिया ने बताया की बैठक में पार्षद राधेश्याम सोमानी, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, राजेन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, सुभाष बाहेती, दिनेश बांगड¬, रामनिवास समदानी, राहुल डाड, सहित उपस्थित कई सदस्यों ने सुझाव दिया कि इस बार कार्यक्रम को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
महोत्सव के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन के एक कमेटी बनाई गई। वहीं युवा मंडल के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने संबोधन में कहा कि महेश नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर कार्य करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। नवनियुक्त संयोजक राठी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से महोत्सव को यादगार बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Atul Rathi Appointed Convener, Suresh Birla, K.G. Rathi, and Archit Mundada Appointed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atul rathi, appointed convener, suresh birla, kg rathi, archit mundada, appointed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved