• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्ञान गंगा महोत्सव में हमे दुनिया को नहीं खुद को बदलने का प्रयास करना है-आचार्य पुलकसागर महाराज

At the Gyan Ganga Mahotsav, we must strive to change ourselves, not the world : Acharya Pulaksagar Maharaj - Bhilwara News in Hindi

आचार्य पुलकसागर महाराज के दर्शन के लिए निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचे भामाशाह श्रेष्ठी अशोक पाटनी आचार्यश्री के सानिध्य में स्वाधीनता दिवस पर होगा सर्व समाज के लिए ज्ञान गंगा महोत्सव का आगाज भीलवाड़ा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में 15 अगस्त से ज्ञान गंगा महोत्सव प्रारंभ होने से पहले इन दिनों शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है।
आचार्य पुलकसागर महाराज ने बुधवार सुबह सूर्यमहल में धर्म संदेश प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में हमारे कर्म ही तय करते है कि पाप या पुण्य में से किसका पलड़ा भारी रहने वाला है। जिनका समय जिनवाणी सुनने में बीतता है उनका पुण्य प्रबल होता है ओर जिनका समय मौजमस्ती में निकल जाता है उनके जीवन में पाप का पलड़ा भारी होने से प्रतिकूलताएं बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मनिरीक्षण ओर संयम की साधना का पर्व है। पुण्यशाली जीव ही जिनवाणी सुन पाते है। हमारे कर्म ही तय करते है कि हम भगवान बनेंगे या नरक गति में जाएंगे। कषाय को जीतने के लिए हम स्वभाव में आना होगा। कसाई तो दूसरों को मारता है लेकिन कषाय करके हम अपने कई भव बिगाड़ लेते है। हम मोक्ष पाना है तो निज मार्ग यानि ऐसा मार्ग अपनाना होगा जो हमारी आत्मा का कल्याण करे।
उन्होंने कहा कि 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में होने वाले ज्ञान गंगा महोत्सव में शामिल होकर हमे दुनिया को नहीं खुद को बदलने का प्रयास करना है। महोत्सव में परिवर्तन के, चिंतन के, जीवन को दिशा देने ओर अपने से मिलने के प्रवचन होंगे। शुरू में दीप प्रज्वलन,पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य भागचंद,शशिकला अनिल अभिषेक अजमेरा परिवार बसंत विहार ने प्राप्त किया। आचार्य पुलकसागर महाराज के दर्शन वंदन एवं धर्म चर्चा के लिए बुधवार दोपहर जैन समाज के प्रमुख भामाशाह एवं श्रेष्ठी अशोक पाटनी पत्नी सुशीला पाटनी के साथ निजी हेलिकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचे। उनका श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह, सह संयोजक लोकेश अजमेरा सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं श्रावकों ने स्वागत किया। पाटनी दंपति ने आचार्यश्री के दर्शन करने के बाद उनसे विभिन्न विषयों पर धर्म चर्चा की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
पाटनी ने आचार्यश्री के भीलवाड़ा में पहली बार हो रहे चातुर्मास पर प्रसन्नता जताते हुए चातुर्मास समिति की सेवाओं की सराहना की एवं विश्वास जताया कि ये चातुर्मास भीलवाड़ा में जिनशासन भक्ति का नया इतिहास रचेगा। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि तेरापंथ संघ भीलवाड़ा के अध्यक्ष अशोक सिंघवी ने कमेटी सदस्यों एवं महिला मण्डल के साथ आचार्यश्री के दर्शन कर श्रीफल भेंट किया ओर तेरापंथ भवन में मंगल प्रवचन का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि सर्व समाज के लिए आयोजित होने वाले ज्ञान गंगा महोत्सव के प्रथम दिन दोपहर 2 बजे जश्ने आजादी में गुरूदेव के राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत संदेश के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।
चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह ने बताया कि इस महोत्सव में भीलवाड़ा के साथ राजस्थान व देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आचार्यश्री के मुखारबिंद से प्रवचन सुनने उमड़ेंगे। प्रथम दिन का आयोजन दोपहर 2 बजे से होने के बाद 16 से 30 अगस्त तक सुबह 8.30 से 10 बजे तक प्रवचन होंगे। महोत्सव के तहत 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी एवं 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर विशेष आयोजन होंगे। चातुर्मास समिति के सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि सूर्यमहल में प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक गुरू दर्शन एवं धर्म संदेश श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। शाम 7 से 8 बजे तक आनंद यात्रा एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होकर लाभ प्राप्त कर रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At the Gyan Ganga Mahotsav, we must strive to change ourselves, not the world : Acharya Pulaksagar Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gyan ganga mahotsav, change ourselves, acharya pulaksagar maharaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved