• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाडा में आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Anganwadi workers demonstrated in Bhilwara, submitted memorandum to the District Collector - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुडी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को चुनाव पूर्व दी गई गारण्टी जिसमें मानदेय 13 हजार रूपये प्रतिमाह करने का सरकार द्वारा वादा किया गया था। उसे पूरा किया जाये। ज्ञापन में मुख्यमंत्री को याद दिलाया गया कि सरकार की 100 दिन की कार्य योजना में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कई कार्य आरंभ किये है। ऐसे में आंगनबाड़ी से जुड़ी कार्यकर्ताओं की भी सरकार सुध लें। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कमलेश हाडा, जिलाध्यक्ष रजनी शक्तावत,जिला संगठन मंत्री हरीश सुवालका,रामेश्वर डीडवानिया, वरिष्ठ श्रमिक नेता प्रभाष चोधरी,पद्मा शर्मा,ललिता सोनी, रंजना चोधरी, आशा भट्ट, मंजू जोशी,कृष्णा शर्मा,माया व पिंकी खटीक उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anganwadi workers demonstrated in Bhilwara, submitted memorandum to the District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anganwadi workers demonstrated, in bhilwara, submitted memorandum, to the district collector, bhiilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved