• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार : नाले का मलबा ठेकेदार की जगह निगम के वाहन उठा रहे

Alleged Corruption in Bhilwara Municipal Corporation: Corporation Vehicles, Not Contractors, Hauling Drain Debris - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा (प्रकाश चपलोत जैन)। शहर के नगर निगम में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि नालों की सफाई और मलबा उठाने का कार्य, जो ठेकेदारों को सौंपा गया था, वह निगम खुद अपने वाहनों से करवा रहा है, जिससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के सभी वार्डों में छोटे-बड़े नालों की सफाई कर उनमें जमा मलबा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक वार्ड में करीब 49-49 लाख रुपये के ठेके दिए गए थे। ठेका शर्तों के अनुसार मलबा उठाने और परिवहन की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है, लेकिन आरोप है कि निगम अधिकारी यह काम खुद करवाकर ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक सांगानेरी गेट पेट्रोल पंप के पास स्थित नाले से मलबा उठाने का कार्य ठेकेदार आशीष राजस्थला को दिया गया था। आरोप है कि इस ठेके को आगे एक निगम अधिकारी को सबलेट कर दिया गया और काम निगम के ही जेसीबी व डम्पर से कराया जा रहा है। ऐसे में ईंधन और संसाधनों का खर्च निगम उठा रहा है, जबकि भुगतान ठेकेदार के नाम से होना प्रस्तावित है।
इस मामले में ठेकेदार आशीष राजस्थला का कहना है कि उन्होंने एमबी (मेजरमेंट बुक) के अनुसार निर्धारित कार्य पूरा कर लिया था और मलबा उठाने का काम जुलाई में ही समाप्त हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों ने टेंडर शर्तों को उलझाकर भुगतान रोक रखा है, जिससे कई ठेकेदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गारू ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच करवाई जाएगी। नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने भी पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alleged Corruption in Bhilwara Municipal Corporation: Corporation Vehicles, Not Contractors, Hauling Drain Debris
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alleged corruption, bhilwara municipal corporation, corporation, vehicles, contractors, hauling drain debris, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved