• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लापरवाही : जिस दिन इंसान मरा, उसी दिन का बना दिया जन्म प्रमाण पत्र और फिर ...

City Council action Birth certificate was made on the day a person died and then on the same day - Bhilwara News in Hindi

बिना दस्तावेजों के एक ही व्यक्ति के दोनो प्रमाण पत्र जारी

भीलवाड़ा। नगर परिषद में कार्यरत जिला परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत अमृत लाल खटीक एवं उसके सहयोगी कम्प्युटर आपरेटर रफीक पठान के कारनामो की लिस्ट अब धीरे-धीरे खुलती जा रही है। शनिवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें एक ही व्यक्ति के,एक ही दिन में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बिना दस्तावेजों के जारी कर दिये। इस बात की भनक नगर परिषद के ही कुछ अन्य कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने बिना अपना नाम छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने इस संबंध मे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,मुख्य सचिव सुधांशु पंत,संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर नमित मेहता को मामले की जांच करने एवं दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर के सांगानेर कॉलोनी निवासी दुर्गा सिंह पिता जादु राम सिंह की मृत्यु 17 जनवरी 1994 को हुई थी।
मृतक दुर्गा सिंह के परिजनों ने नगर परिषद की जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में संपर्क कर बिना कोई दस्तावेज जमा कराये। मृतक दुर्गा सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु कर्मचारी को सुविधा शुल्क दिया। मगर कर्मचारी ने बिना जांच पडताल किये ही हडबड़ी में मृतक दुर्गा सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर 08122001000000101821/2023 दिनांक 13 अपैल 2023 है।
मृतक के परिजन प्रमाण पत्र लेने आये तब उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह जन्म प्रमाण पत्र थमा दिया गया। इस बात की जानकारी संबंधित कर्मचारी को दी जानकारी को दी। तो उसने आनन-फानन में बिना कोई दस्तावेज लिए हाथो-हाथ मृतक दुर्गा सिंह पुत्र जादू राम सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर 08122001000000100796/2023 दिनांक 03 मई 2023 है।
सुत्रों के अनुसार नगर परिषद भीलवाड़ा मे कोरोना बिमारी के बाद प्रतिदिन जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन हेतु 100 से 150 के लगभग के बीच आवेदन आते थे। जिनमें से प्रतिदिन 100 से 110 के लगभग पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे थे। उसमें से 20 से 25 पंजीयन प्रमाण पत्र बिना दस्तावेजो के फर्जी एवं जाली जारी हुए। इस संबंध मे नगर परिषद के आयुक्त हेमाराम चौधरी से दूरभाष पर कई बार संपर्क किया गया तो उन्होने फोन रिसीव नहीं किया। मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-City Council action Birth certificate was made on the day a person died and then on the same day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: city council, action, birth certificate, person died, same day, bhilwara, rajasthan, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved