• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां, संस्कार कार्यक्रम हुए आयोजित, 251 दीपों से द्वीप यज्ञ

Offerings were made in the nine-kund Gayatri Mahayagna, rituals were organised, and a deep yagna was performed with 251 lamps - Bhilwara News in Hindi

खास खबर। भीलवाड़ा गायत्री मंत्र की आहुतियों, आध्यात्मिक प्रवचनों और 251 दीपों की जगमगाहट के बीच अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में लखोटिया परिवार की ओर से आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। रविवार को आयोजित महायज्ञ, संस्कार कार्यक्रम, प्रज्ञा पुराण कथा और दीप यज्ञ में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और अध्यात्म का संदेश ग्रहण किया।
आयोजक कैलाश चन्द्र, सीए अंकित, पुलकित लखोटिया ने बताया की धार्मिक अनुष्ठान के तहत सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में कथा व्यास ने कहा कि निश्चित समय, निश्चित स्थान और निश्चित संख्या के साथ नियमित साधना करने से भगवान की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
उन्होंने साधना में अनुशासन, नियमितता और अटूट श्रद्धा के महत्व को समझाते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। शाम को आयोजित दीप यज्ञ में 251 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से आयोजन स्थल आलोकित हो उठा और वातावरण भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं ने दीप यज्ञ में भाग लेकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक गायत्री महायज्ञ, संस्कार कार्यक्रम एवं पूर्णाहुति आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन होगा। लखोटिया परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्विचार एवं संस्कारों का प्रसार करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Offerings were made in the nine-kund Gayatri Mahayagna, rituals were organised, and a deep yagna was performed with 251 lamps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, special news, akhil vishwa gayatri parivar shantikunj haridwar, lakhotia family, nine-kund gayatri mahayagna, pragya purana katha, 251 lamps deep yagna, vedic rituals, gayatri mantra ahutis, sanskar program, spiritual discourse, community religious gathering, devotion and faith, rajasthan cultural events, news in hindi, latest news in hindi, news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved