• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में युवाओं ने शहर में घूमकर दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली बाइक रैली, शाम को निकलेगी शोभायात्रा

Youth in Bayana Pay Tribute by Touring the City; Bike Rally Held on Ambedkar Jayanti - Bharatpur News in Hindi

बयाना। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बयाना शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह अंबेडकर युवा संघ के नेतृत्व में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। रैली लाल दरवाजा चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें पुरानी सब्जी मंडी चौराहा, गुरुद्वारा रोड, शिवगंज मंडी रोड, सूपा मार्केट, सुभाष चौक, बजरिया, बस स्टैंड रोड, बिजली घर, पंचायत समिति और कचहरी रोड जैसे प्रमुख स्थान शामिल रहे। 500 बाइकों पर निकली रैली, डीजे की धुन पर झूमे युवा
रैली में करीब 500 बाइकों पर सवार एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। डीजे बैंड की धुनों पर युवा पूरे जोश के साथ 'जय भीम' के नारे लगाते नजर आए। शहरवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सवमय बन गया।
रैली का समापन गांधी चौक स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ, जहां सभी ने डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामाजिक समानता और भाईचारे का दिया संदेश
इस अवसर पर युवाओं और समाज के लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने सामाजिक समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। दोपहर को सेंड मन्दिर पार्क बयाना चुंगी पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जहां सभी गांवों से आई प्रतिभाओं एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं का माला साफा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
सुबह रैली में समाजसेवी, छात्र, विभिन्न युवा संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। शाम 4 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth in Bayana Pay Tribute by Touring the City; Bike Rally Held on Ambedkar Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth, bayana, pay tribute, ambedkar jayanti, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved