• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत

Young laborer dies after being hit by train - Bharatpur News in Hindi

बयाना (भरतपुर)। बयाना-मथुरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। यह घटना सालाबाद रेलवे फाटक के पास की है, जहाँ ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा अजय प्रकाश यादव नामक युवक दुर्घटना का शिकार हुआ। अजय प्रकाश, जो मूल रूप से संडा थाना देवसर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) का निवासी था, मजदूरी का काम खत्म करने के बाद रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर निजी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
यह हादसा बयाना-भरतपुर रेलमार्ग पर नगला भांड के पास हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Young laborer dies after being hit by train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, bharatpur, bayana-mathura passenger train, youth, death\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved