• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग से मिली निरोगी जीवन की राह, भरतपुर में एक लाख से ज्यादा लोगों ने साधा स्वास्थ्य का मंत्र

Yoga has given the path to a healthy life, more than one lakh people in Bharatpur followed the mantra of health - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। विश्व योग दिवस पर भरतपुर जिले में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय से लेकर उपखण्ड, पंचायत स्तर तक योगाभ्यास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कहीं घना के शांत वातावरण में प्राणायाम की ध्वनि गूंजी तो कहीं गौरव बेटी पार्क में बच्चों और युवाओं ने ताड़ासन कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस महाअभियान में एक लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी कर स्वस्थ तन और मन के महत्व को आत्मसात किया। विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री ने दिया संदेश 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ ही 'जुड़ना' है और आज पूरा विश्व इस सूत्र में बंध चुका है। प्रधानमंत्री ने योग को 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' अभियान का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा में स्थापित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
लोहागढ़ स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
भरतपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक लोहागढ़ स्टेडियम में हुआ। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, कलेक्टर डॉ. अमित यादव, विधायक बहादुर सिंह कोली सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
‘पहला सुख निरोगी काया’ का मंत्र
जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सिखाया है कि पहला सुख निरोगी काया है, शेष सब माया। आज के भागदौड़ और तनाव से भरे जीवन में योग ही ऐसा माध्यम है जो तन, मन और आत्मा तीनों को स्वस्थ करता है। मंत्री ने संकल्प दिलाया कि हम सभी योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं ताकि बीमारियों से बच सकें और दीर्घजीवी बन सकें।
धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर भी योग
केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान, गंगा मंदिर, किशोरी महल जैसे पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम हुए। गौरव बेटी पार्क, मल्टी परपज हॉल, अपना घर आश्रम जैसे स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर 8 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया।
पंचायत से उपखण्ड स्तर तक योग का विस्तार
भरतपुर जिले में पंचायत और उपखण्ड स्तर पर भी इस बार योग दिवस की धूम रही। गांव-गांव में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योग कर स्वास्थ्य के महत्व को समझा। जिलेभर में 1 लाख से अधिक लोगों ने योग कर इस महाअभियान को सफल बनाया।
45 मिनट के योगाभ्यास में शामिल रहीं 33 क्रियाएं
आयुर्वेद उप निदेशक व योग प्रभारी डॉ. इन्दु शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षक केशव सिंह व डॉ. प्रियंक शर्मा की टीम ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत 45 मिनट का अभ्यास करवाया। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, अर्ध हलासन, शवासन सहित कुल 33 योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इनमें प्राणायाम व ध्यान भी शामिल था।
प्रशासनिक अधिकारी भी योगमय माहौल में शामिल
कार्यक्रम में भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त प्रतीक जुईकर, एडीएम सिटी राहुल सैनी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, खिलाड़ी व चिकित्सक भी सम्मिलित हुए। सभी ने माना कि योग ही स्वस्थ भारत का आधार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yoga has given the path to a healthy life, more than one lakh people in Bharatpur followed the mantra of health
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yoga, healthy life, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved