भरतपुर। भरतपुर शहर की सुजान गंगा नहर में कूद कर एक 48 साल की महिला ने अपनी जान दे दी। महिला के परिजनों ने बताया कि, वह बुधवार शाम 4 बजे से घर से लापता थी। गुरुवार सुबह जब शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद महिला का शव निकाला गया और उसकी शिनाख्त हुई। बताया जा रहा है कि, महिला डिप्रेशन का शिकार थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके अंतर्गत मृतक महिला नीलम खिरनी घाट पर रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम टिंकू उम्र 24 साल और बेटी डौली उम्र 22 साल है। महिला का पति सुरेंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। महिला के परिजनों ने बताया कि, वह बुधवार शाम 4 बजे से घर से अपने भाई के घर जाने की कहकर निकली थी । उसके परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। महिला डिप्रेशन का शिकार थी। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव को नहर में तैरते हुए देखा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
दूसरी तरफ इस घटना का पता नीलम के परिजनों को लगा तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने SDRF की टीम को सूचना कर मौके पर बुलाया और शव को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope