भरतपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की सुभाष नगर कॉलोनी में चोरी करने एक घर में घुसे चोर ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को बचाया और चोर की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद चोर को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की सुभाष नगर कॉलोनी निवासी प्रभा शर्मा जब सुबह जगी तो उन्हें घर में एक चोर घुसा नजर आया। उस समय घर में महिला प्रभा शर्मा अपने लडक़े के साथ अकेली थी। दूरदर्शन रिले केन्द्र डीग में कार्यरत उनके पति हरिओम शर्मा अपनी ड्यूटी पर थे। महिला को देख चोर ने चाकू महिला की गर्दन पर रख उसे चुप रहने को कहा। इस पर महिलाचोर से भिड़ गई। महिला ने चोर से काफी संघर्ष किया। इसी बीच चोर ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। इससे महिला गंभीर घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इस पर चोर ने भागने का प्रयास किया, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में थाना कोतवाली को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पंहुची और युवक को हिरासत में ले लिया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope