• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मृतक किसान की पत्नी को जारी हुआ विधवा पेंशन पीपीओ, बच्चे को पालनहार

Widow pension released to the deceased farmers wife, PPO, child feeding - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। उपखण्ड डीग की उपतहसील जनूथर के गाँव जाटौली थून में कर्ज के बोझ तले 20 नवम्बर को खुदकुशी करने वाले मृतक 45 वर्षीय किसान भगवान सिंह की पत्नी हरदेई को बुधवार को विधवा पेंशन पीपीओ(08215492) जारी किया गया।

उनके 9वीं कक्षा में अध्ययनरत आकाश नाम के छोटे बेटे का नाम पालनहार में जोडा गया.एसडीएम के आदेशानुसार पंचायत सचिव रमेश ई-मित्र कियोस्क संचालक हरिओम सिंह के साथ सुबह 10 बजे मृतक किसान के घर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भामाशाह में विधवा एडिटिंग के बाद अपडेट होने पर वायोमैट्रिक फिंगर प्रिंटर लेकर किसान की पत्नी को ऑनलाइन पीपीओ जारी करवाया। गाँव जाटौली थून में हालांकि दो घंटे तक डिवाइस द्वार वायोमैट्रिक फिंगरप्रिट लिये गये। नैटवर्क कम आने से सत्यापन नहीं हो सका। बाद में सचिव एवं ई-मित्र कियोस्क संचालक निकटवर्ती गाँव दाँतलौठी के अटल सेवा केन्द्र पहुँचे जहाँ वायोमैट्रिक सत्यापन हो पाया। एक बारगी काफी समय तक कोशिश करने के बाद मृतक परिजन सत्यापन नहीं होने से खासे परेशान नजर आये आखिर सफलता मिल ही गई.जैसा कि भामाशाह में 22 नवम्बर को एडिटिंग की जा चुकी थी जिसका पंचायत स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तरीय सत्यापन हो गया था मगर उच्च स्तर पर सत्यापन नहीं होने से पीपीओ जारी नहीं हो सका जिसकी प्रकिया बुधवार को हुई। विधवा पेंशन के तहत 500 रु.एवं पालहार योजना में 1000 रु.मासिक मिलने से मृतक पत्नी को थोडी बहुत राहत अवश्य मिल सकती है। चूँकि घर में एकमात्र कमाने वाले मुखिया के असामयिक निधन से परिजन सदमे में हैं। इस दौरान पंचायत सचिव रमेश के अलावा सरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र के साथ अनेक ग्रामींण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Widow pension released to the deceased farmers wife, PPO, child feeding
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, bharatpur news, widow pension released to the deceased farmers wife, ppo, child feeding, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved