• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटन दिवस पर केवलादेव नेशनल पार्क में किया सैलानियों का स्वागत

Welcoming the tourists at Keoladeo National Park on Tourism Day - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बुधवार को पर्यटन विभाग एवं पर्यटन से जुडे गाइड, ट्रेवल एजेन्ट एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा देशी विदेशी सैलानियों का केवलादेव नेशनल पार्क के मेन गेट पर माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यटन स्वागत केन्द्र पर हमारी विरासत एवं पर्यटन थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक दिलीप सिंह राठोड ने बताया कि इस प्रतियोगिता को दो वर्गो में बांटा गया। जिसमें जूनियर वर्ग में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 11 से ऊपर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भरतपुर के 13 विद्यालयों के बच्चौं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में पहला स्थान निहारिका पुत्री लोकेश कुमार होली मदर स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा ने हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान अनुष्का पुत्री विष्णु अग्रवाल गुरू हरिकिशन स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा ने तथा तृतीय स्थान पर गुरू हरिकिशन स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा कनिष्का पुत्री विष्णू अग्रवाल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपक कुमार पुत्र सत्यप्रकाश बाबा सुग्रीव विद्यापीठ के 11वीं के छात्र ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर लवली पुत्री सज्जन सिंह शिक्षा भारती बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की 12 कक्षा की छात्रा रही। वहीं तीसरा स्थान भावना कश्यप पुत्री मानसिंह कश्यप आरडी गल्र्स काॅलेज की एमए की छात्रा ने हासिल किया। इस अवसर पर जवाहर लाल जैन, पुष्पेन्द्र सिंह सहायक वन संरक्षक घना तथा देवेन्द्र सिंह फोटोग्राफर द्वारा समस्त विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्त में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का पर्यटन विभाग भरतपुर के उपनिदेशक दलीप सिंह राठौड ने धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Welcoming the tourists at Keoladeo National Park on Tourism Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, bharatpur news, welcon tourists at keoladeo national park bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved