• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाभड़ा गली में बढ़ा पानी संकट, सप्लाई ठप रहने से नाराज़ लोगों का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन

Water crisis escalates in Bhabhra Gali, angry residents protest against water supply disruption - Bharatpur News in Hindi

बयाना। कस्बे की भाभड़ा गली में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई बाधित रहने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नियमित पानी उपलब्ध नहीं होने से दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी प्रदीप उर्फ़ होलो शर्मा ने बताया कि पानी संकट को लेकर उपखंड अधिकारी बयाना, जलदाय विभाग के अधिकारी और बयाना विधायक ऋतु बनावत को कई बार लिखित में अवगत कराया गया है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभागीय उदासीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब लोग शिकायत लेकर जलदाय विभाग पहुंचे तो कार्यालय में एक भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे लोगों में नाराज़गी और बढ़ गई।
क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द नियमित पानी सप्लाई बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि गली में पानी नहीं आने से रोज़मर्रा के कामकाज पर भारी असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन में हेमेंद्र कुमार राजौरिया, प्रदीप शर्मा, गुल्ला, अरुण शर्मा, विक्की, जुगल किशोर राजौरिया, सागर शर्मा, शैलेन्द्र, जयप्रकाश शर्मा, योगेश सहारिया आदि निवासी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water crisis escalates in Bhabhra Gali, angry residents protest against water supply disruption
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water crisis, escalates, bhabhra gali, angry, residents, protest, against, water supply, disruption, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved