• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना की भावड़ा गली में पानी संकट गहराया, परेशान लोग करेंगे धरना-प्रदर्शन

Water crisis deepens in Bhavda Gali of Bayana, distressed residents to stage protest - Bharatpur News in Hindi

बयाना। कस्बे की भावड़ा गली में पिछले लंबे समय से पानी सप्लाई बाधित रहने से स्थानीय निवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई दिनों से गली में नियमित रूप से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी रौनक राजोरा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी बयाना, जलदाय विभाग के अधिकारियों तथा बयाना विधायक ऋतु बनावत को कई बार लिखित में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उनके अनुसार, विभागीय उदासीनता के चलते लोगों को मजबूरन अब जलदाय विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। रहवासियों ने कहा कि सर्दी के मौसम में जब इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो गर्मी में हालात और भी बदतर हो सकते हैं। सरकार द्वारा घर-घर पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द नियमित पानी सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water crisis deepens in Bhavda Gali of Bayana, distressed residents to stage protest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water crisis, deepens, bhavda gali, bayana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved