• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीमद्भागवत कथा में सजीव श्रीकृष्ण जन्म लीला का मंचन, नंद के आनंद भये के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Vivid Re-enactment of Lord Krishna Birth in Shrimad Bhagwat Katha, the Tent Resounds with Chants of Nand ​​Ke Anand Bhaye - Bharatpur News in Hindi

बयाना। दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा समारोह के दौरान उस समय वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जब कथा आचार्य पंडित बृजेश आचार्य शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का संगीतमय एवं सजीव नाट्य रूप में वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के मंचन के साथ ही पंडाल में “नंद के आनंद भये” और “जय कन्हैया लाल” के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कथा के दौरान जब एक नन्हे बालक को श्रीकृष्ण के बाल रूप में सजाकर वासुदेव भगवान के रूप में सजे आयोजनकर्ता हेमंत गोयल एवं यशोदा के रूप में उनकी पत्नी सोनिया गोयल लेकर मंच पर पहुंचे, तो पूरा पंडाल लड्डू गोपाल और नंद बाबा के जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में झूम उठीं और बधाई गीतों व भजनों से वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। कथा वाचक पंडित बृजेश आचार्य शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण धरती पर अधर्म और बुराइयों के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने संसार को प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश दिया और बताया कि सभी जीव-जंतुओं व मनुष्यों के प्रति प्रेम भाव और जरूरतमंदों की सहायता से ही जीवन को सुखमय और तनावमुक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन करते हुए कहा कि उनकी लीलाएं संसार को चमत्कृत करने वाली हैं और मानव जीवन को सरल, सुरक्षित और आनंदमय बनाने की प्रेरणा देती हैं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जब कथा पंडाल में उपहारों, टॉफियों, फलों और मिठाइयों की वर्षा हुई, तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था और पूरा समारोह भक्तिरस में झूम उठा।
कथा समारोह में आयोजक परिवार के रमेश गोयल, गोपाल गोयल, गौरव गोयल, जितेंद्र गोयल, राजेश गोयल, बृजेश गोयल, सुनील गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग सपरिवार उपस्थित रहे। यह धार्मिक आयोजन बयाना के गांव बागरैन निवासी रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी हेमंत गोयल परिवार की ओर से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vivid Re-enactment of Lord Krishna Birth in Shrimad Bhagwat Katha, the Tent Resounds with Chants of Nand ​​Ke Anand Bhaye
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vivid re-enactment, lord krishna birth, shrimad bhagwat katha, tent resounds, chants, nand ​​ke anand bhaye, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved