• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्वेन्द्र सिंह बने राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक संघ के भरतपुर जिलाध्यक्ष

Vishvendra Singh became the Bharatpur District President of Rajasthan Primary and Secondary Association - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर राजस्थान प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटोली घना में शिक्षक नेता कृष्णसिंह बैसला के मुख्य आतिथ्य और शिक्षाविद प्रीति कुमारी, रविकांत रैना के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता विश्वेन्द्र सिंह ने की।
कार्यक्रम संयोजक मनेन्द्र चंसौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया कि सम्मेलन का प्रारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान राजस्थान प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समस्त सम्मानित अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन विभिन्न सत्रों के दौरान शिक्षाविदों द्वारा विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निदान और शिक्षा की गुणवत्ता पर गहन चिन्तन किया और संगठन को प्रभावी और मजबूत बनाने हेतु गहन विचार विमर्श किया।
सम्मेलन के अंत में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बैसला ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं। भजनलाल सरकार से विनम्र अपील है कि वो आठवें वेतन आयोग के दौरान शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य की तर्ज़ पर केंद्र के समान वेतन दिलाकर और केंद सरकार से समन्वय स्थापित कर 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के एन पी ऐस खाते में जमा राशि को जी पी एफ में जमा कराकर पूरे कर्मचारियों को राहत प्रदान करेंl
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षक नेता विश्वेन्द्र सिंह ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से माँग की कि क्रमोन्नत विद्यालयों में समस्त पदों का सृजन कर समयबद्ध रूप से पदोन्नति का लाभ प्रदान करें जिससे हज़ारों शिक्षकों को राहत मिले और लाखो बेरोजगारों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो I कार्यक्रम संयोजक और राजस्थान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनेन्द्र चंसौरिया ने सरकार से माँग की कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लिए जल्द स्थानांतरण नीति बनाकर उनके पारदर्शिता पूर्ण स्थानांतरण और पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेI विशिष्ट अतिथि प्रीति कुमारी ने सरकार से माँग की कि नव पदोन्नत व्याख्याता के स्थानांतरण चुनाव के तुरंत बाद कराकर राहत प्रदान करें l
सम्मेलन के अंतिम सत्र में नवीन जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें विश्वेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, रघुराज सिंह जिला मंत्री निर्वाचित हुए I निर्वाचन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष मनेन्द्र चंसौरिया ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और जल्द कार्यकारिणी विस्तार करने के निर्देश प्रदान किए l
वार्ता के दौरान लेखराज हैबर, सुरेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, धर्मेंद्र सैनी, बलराज सिंह, नीरज चौहान, रविकांत, रमन लाल, गणेश, अक्षय, आदि शिक्षाविदों ने विचार रखकर गुणवत्तापूर्ण और संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा देने हेतु समस्त उपस्थित शिक्षक भाई बहिनों को प्रेरित कियाI कार्यक्रम का संचालन बलराज सिंह द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vishvendra Singh became the Bharatpur District President of Rajasthan Primary and Secondary Association
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan primary secondary teachers association, two day teachers conference bharatpur, jatoli ghna government school, krishna singh baisla patronage, educationist preeti kumari ravikant raina, vishvendra singh teacher leader, rajasthan shikshak sangh convention, jatoli ghana bharatpur news, special news bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved