• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वेदप्रकाश धनागढ बने राजस्थान पोल स्पोर्टस के प्रेसीडेंंट

Vedprakash Dhanagadh becomes President of Rajasthan Pole Sports - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर खेलो इंडिया मल्लखंभ एकेडमी में राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन की वार्षिक सभा की बैठक में सर्व सम्मति से वेद प्रकाश सिंह धनागढ को राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन का प्रेसीडेंट निर्वाचित घोषित किया गया।

राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन के चीफ तकनीकी चेयरमैन डाॅ. रमेंश इन्दौलिया ने बताया कि इंडिया पोल स्पोर्टस फैडरेशन तथा पोल स्पोर्टस एण्ड आटर्स बल्र्ड फैडरेशन के निर्देशों के अनुसार अंतराष्ट्रीय परिक्षेत्र के जानकार एवं पर्यटन व्यवसाय से जुडे युवा खिलाडी वेदप्रकाश सिंह धनागढ को राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन का प्रेसीडेंट सर्व सम्मति से घोषित किया गया। प्रेसीडेंट वेद प्रकाश सिंह बास्केटवाल एवं लान टेनिस के खिलाडी होने के साथ-2 विगत वर्षों में दस देशों की पर्यटन के क्षेत्र में यात्राएं कर चुके हैं। वेद प्रकाश सिंह धनागढ के राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन का प्रेसीडेंट बनने पर ग्राम पंचायत चिचाना के सरपंच शेर सिंह, डाॅ. राकेश सोलंकी, डाॅ. रमेश इन्दौलिया, जल सिंह, सचिन सिंह, यशपाल, नवीन शर्मा, निरंजन सिंह, दिलीप शर्मा तथा भरतपुर जिले के अलावा राजस्थान के खेल प्रेमी एवं खिलाडियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है वहीं होटल व्यवसाय से जुडे लोगों ने भी बधाई दी है।
राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन का प्रेसीडेंट बनने पर वेद प्रकाश सिंह धनागढ ने
अपने उदबोधन में कहा कि डाॅ. रमेश इन्दौलिया की सलाह तथा सुझाव के अनुसार इंडिया पोल स्पोर्टस फेडरेशन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसके लिए भरतपुर, राजस्थान एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढावा देने के लिए व्यक्तिश कोई कसर नहीं छोडूॅगा तथा राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन की शीघ्र कार्य योजना बनाकर सत्र पर्यन्त खेल गतिविधियां जारी रहेंगी।
डाॅ. रमेश इंदौलिया मुख्य तकनीकी चेयरमैन पोल स्पोर्टस एसोसिएशन ने बताया कि
राजस्थान पोल स्पोर्टस एसोसिएशन की पहली टीम राष्ट्रीय पोल स्पोर्टस चेम्पियनशिप केन्द्र नागपुर में 13 सितम्बर से 14 सितम्बर 2025 तक राजस्थान दल का प्रतिनिधित्व करेगी, राजस्थान दल 12 सितम्बर को भरतपुर से नागपुर के लिए प्रस्थान करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vedprakash Dhanagadh becomes President of Rajasthan Pole Sports
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, bharatpur khelo india mallakhamb academy, rajasthan pole sports association\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved