• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर कल होंगे विविध कार्यक्रम

Various programs will be held tomorrow on the 5th anniversary of the Drug Free India Campaign. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2020 से नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने और छठे वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा अगस्त से अक्टूबर 2025 तक तीन माह का राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास, देखभाल तथा जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना है।

जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत आगामी तीन माह में देश की कुल जनसंख्या के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को नशा विरोधी शपथ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में जिले में भी व्यापक स्तर पर जनसहभागिता का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 नवम्बर मंगलवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में विभागीय स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नशा विरोधी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ, स्कूल-कॉलेज स्तर पर निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा जन-जागरूकता रैली जैसी गतिविधियाँ सम्मिलित होंगी। साथ ही सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक नशा विरोधी जागरूकता से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित सभी गतिविधियों को एनएमबीए मोबाइल ऐप पर अपलोड कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सोशल मीडिया समूहों एवं सामुदायिक रेडियो के माध्यम से प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Various programs will be held tomorrow on the 5th anniversary of the Drug Free India Campaign.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nasha mukt bharat abhiyan nmba, drug demand reduction, five years completion, special campaign 2025, drug prevention treatment, rehabilitation care, public awareness, ministry of social justice, नशा मुक्त भारत अभियान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved