• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Two Youths on Motorcycle Killed After Being Struck by a Truck; Wave of Grief Sweeps the Area - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के भरतपुर मार्ग स्थित खानुआं गांव के निकट बुधवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतकों के परिवारों में हाहाकार मच गया। बुधवार शाम बाइक सवार उदयराम पुत्र चन्द्रशेखर एवं जयपाल पुत्र बबलू निवासी बिनउआ अपनी भूआ को छोड़कर आ रहे थे। इसी दौरान खानुआं गांव के निकट एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गहनौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रूपवास उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उदयराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जयपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर कर दिया गया।
भरतपुर पहुंचने पर उपचार के दौरान देर रात जयपाल ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उदयराम की शादी 6 महीने पहले हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Youths on Motorcycle Killed After Being Struck by a Truck; Wave of Grief Sweeps the Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two youths, motorcycle, killed after being struck, truck, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved