• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक

Two-day meeting of the State Working Committee of the Bharatiya Mazdoor Sangh - Bharatpur News in Hindi

-जयपुर में 26 दिसंबर को होने वाली “श्रमिक हुंकार रैली” की तैयारियों पर हुई चर्चा

भरतपुर। भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ आज प्रातः 10 बजे श्री राम फार्म हाउस, त्योगा, मथुरा रोड, भरतपुर में हुआ। बैठक के प्रथम सत्र की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह डाबी, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ ने की। इस अवसर पर हरिमोहन (प्रदेश महामंत्री), सी.बी. राजेश जी (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, राजस्थान), अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री गणेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भरतपुर विभाग संघचालक भागीरथ तथा विभाग प्रचारक उत्कर्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विष्णु सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से 105 पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ संभाग संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष धर्म सिंह, और वेदपाल सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, और प्रदेशभर में मजदूर हितों की मजबूती के लिए रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाली विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस रैली में 1 लाख से अधिक श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला एवं संभाग स्तर पर सक्रिय जनसंपर्क अभियान चलाने, श्रमिकों को संगठित करने, तथा यात्रा व्यवस्था से संबंधित योजनाओं को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य केवल मजदूरों की आवाज उठाना नहीं, बल्कि देश की आर्थिक रीढ़ को सशक्त बनाना है। श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्पित होना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two-day meeting of the State Working Committee of the Bharatiya Mazdoor Sangh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, bharatiya mazdoor sangh, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved