• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना के बागड़ फील्ड में शान से लहराया तिरंगा, 49 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Tricolour Flies High at Bayana Bagad Field, 49 Achievers Honoured - Bharatpur News in Hindi

देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा समारोह, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिरकत बयाना। बयाना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बयाना के ऐतिहासिक बागड़ फील्ड में उपखंड स्तरीय समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों तथा 5 मेधावी विद्यार्थियों सहित कुल 49 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल, पूर्व सांसद रंजीता कोली, विधायक ऋतु बनावत, एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा बागड़ फील्ड तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tricolour Flies High at Bayana Bagad Field, 49 Achievers Honoured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana independence day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved