• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के पूर्व न्यायाधीश और समता आंदोलन के राष्ट्रीय संरक्षक पानाचंद जैन को दी श्रद्धांजलि

Tributes paid to former Rajasthan judge and national patron of Samata Andolan, Panachand Jain - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। समता आंदोलन समिति भरतपुर ने स्वर्गीय पानाचंद जैन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जैन साहब राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे व समता आंदोलन के संस्थापक सदस्य व संरक्षक रहे।

उनका 99 वें वर्ष की आयु में निधन हो गया। आपका समता आंदोलन में मार्गदर्शक की भूमिका में बहुत बड़ा योगदान रहा। आपके निधन से समता आन्दाेलन को बहुत बड़ी क्षति हुई है।आप भले हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आपका सूक्ष्म शरीर हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष हेमराज गोयल, जिलाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर, जिला सचिव दिलीप कुलश्रेष्ठ, शहर अध्यक्ष सुनील बंसल, शहर सचिव मनीष कुमार गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शुभनेश पाराशर, जिला सचिव शैक्षिक प्रकाेष्ठ अनिल गर्ग, जिला पेन्शनर प्रकोष्ठ सचिव श्याम सुंदर कटारा, वार्ड अध्यक्ष डाक्टर बालकिशन बंसल, सहसचिव अशोक कुमार सारस, ताराचन्द चिचाना, चौधरी रविन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, सुरेश चन्द शर्मा, बृजेश गोस्वामी, विष्णुदत्त शर्मा आदि अनेक समतावादी गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने जैन साहब के चित्र पर पुष्पाहार चढाकर, गायत्री मंत्र व शांति पाठ के पश्चात मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tributes paid to former Rajasthan judge and national patron of Samata Andolan, Panachand Jain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panachand jain, rajasthan high court judge, samata andolan samiti, founding member, condolence meeting, bharatpur, legal legend, social justice, 99 years, tributes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved