• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिंडौन रोड पर दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल

Tragic accident on Hindaun Road: One dead, two seriously injured - Bharatpur News in Hindi

भुसावर। उपखंड भुसावर क्षेत्र में हिंडौन सड़क मार्ग पर मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसे मजाजपुर-तरगवा गांव के निकट हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहला हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल बल्लभगढ़ चौकी पुलिस के अनुसार, मंगलवार 11 नवंबर की देर रात एक ट्रैक्टर पलट जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक मुकेश पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी सकरघटा (मासलपुर, करौली) घायल अवस्था में मिला।स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से महवा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा : बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत
बुधवार 12 नवंबर की सुबह एक और हादसा उसी मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, जहाज (वैर थाना क्षेत्र) निवासी हरिसिंह पुत्र सुखचंद जाटव अपने 21 वर्षीय पुत्र सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।तरगवा गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को भुसावर सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पिता हरिसिंह का उपचार जारी है।
गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
लगातार दो सड़क हादसों से तरगवा और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सुनील की असमय मृत्यु से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं।पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tragic accident on Hindaun Road: One dead, two seriously injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tragic accident, hindaun road, भरतपुर, भुसावर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved