• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देवासराय गांव की हालत गंभीर

Torrential rain in Bayana disrupts life, condition of Dewasrai village is serious - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से नाले-नालियां और बांध उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित स्थिति उपखंड के देवासराय गांव की बताई जा रही है। यहां मकान चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी रिको क्षेत्र से आ रहा है, जिसके चलते उनका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। न तो खाने-पीने की व्यवस्था है और न ही पशुओं के चारे की। गांव के निवासी केसरी शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर केवल स्थिति देखकर लौट जाते हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह परेशानी पिछले दो वर्षों से बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले मदान का पानी कमल होज के सहारे नाले से होकर मुर्रकी बांध में चला जाता था, लेकिन अब रिको से निकलने वाली सिल्ट ने उस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है। नतीजा यह है कि पानी जल सिंह नगला, देवासराय और आसपास के कई गांवों में भर रहा है, जिससे लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Torrential rain in Bayana disrupts life, condition of Dewasrai village is serious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: torrential rain, bayana, disrupts, life, condition, dewasrai, village, serious, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved