• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में चाय के खोखे को चोरों ने बनाया निशाना, 8 महीने में चौथी बार चोरी

Thieves target a tea stall in Bayana, marking the fourth theft in eight months. - Bharatpur News in Hindi

बीएसएनएल ऑफिस के पास हरदयाल धाकड़ के चाय के खोखे में बार-बार वारदात, चोरों का सुराग नहीं । बयाना (भरतपुर)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थित हरदयाल धाकड़ के चाय के खोखे में पिछले 8 महीने में चौथी बार चोरी की वारदात सामने आई है। लगातार एक ही दुकान को निशाना बनाए जाने से दुकानदार और आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय चाय के खोखे को निशाना बनाकर सामान और नकदी पर हाथ साफ कर रहे हैं। खास बात यह है कि आठ महीने के भीतर चार बार चोरी होने के बावजूद अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
एक ही स्थान पर बार-बार चोरी की घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी जल्द खुलासा किया जाना चाहिए।
हरदयाल धाकड़ का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि लगातार वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thieves target a tea stall in Bayana, marking the fourth theft in eight months.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thieves target, tea stall in bayana, marking, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved