• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा में सच को संरक्षण नहीं बल्कि सजा का प्रावधान: दिनेश सूपा

There is no protection of truth in BJP but provision for punishment: Dinesh Soopa - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर

विगत दिवस RBM अस्पताल में सोनोग्राफी मशीनों की खामियों एवं मरीजों के साथ हो रहे खिलवाड़ की सच्चाई सामने लाने वाले डॉ हरिचरण को कार्यमुक्त कर देने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सूपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि भाजपा भूल रही है कि सच दबाने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में जो सच बोलेगा और भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्था को उजागर करेगा, उसे जरूर प्रताड़ित किया जाएगा। राजस्थान में जन विरोधी भाजपा सरकार में आज सच को संरक्षण नहीं बल्कि सजा दी जा रही है।
सूपा ने कहा कि जब इंजीनियराे द्वारा जांच करने के बाद सोनोग्राफी मशीनों की जांच में रेजोल्यूशन और सॉफ्टवेयर संबंधी गड़बड़िया सामने आ रही है, तो फिर बड़े आश्चर्य की बात है कि डॉक्टर हरिचरण जी को कार्य मुक्त करने की जल्दबाजी किसके दबाव में की गई।
जिलाध्यक्ष सूपा ने कहा कि सोनोग्राफी मशीनों में न जाने कितने दिनों से यह गड़बड़ियां चल रही थी, जिनकी वजह से सैकड़ो, हजारों मरीजों के साथ अन्याय हुआ है। सूपा ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनोग्राफी मशीनों के अलावा अस्पताल प्रशासन द्वारा ट्रॉली पुलर, गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी एवं अन्य के ठेका देने में भी अनियमिताएं बरती गई है, जो की जल्द ही सामने आएंगी।
सूपा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले के सबसे बड़े अस्पताल में इतने बड़े पैमाने पर घोटाले एवं अनियमितताएं आखिर किन बड़े अधिकारियों के इसारे पर हो रहे हैं। इसकी भी जिले से बाहर के अधिकारियों की उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जांच होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष सूपा ने जिला कलेक्टर एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं निर्दोष डॉक्टर हरिचरण के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है तथा कहा है कि इस संबंध में शीघ्र ही जिला कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल राज्य के मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is no protection of truth in BJP but provision for punishment: Dinesh Soopa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, bharatpur, dcc president dinesh soopa statement, dr haricharan dismissal controversy, rbm hospital sonography machine flaws, patient abuse exposure backlash, political opposition health department protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved