• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नौंह स्थित एलसी-35 में जलभराव की समस्या का स्थाई निदान होना चाहिएः डाॅ. सुभाष गर्ग

The waterlogging problem at LC-35 in Nauh should be permanently resolved: Dr. Subhash Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर के नौंह के पास स्थित एलसी-35 अंडरब्रिज में जल भराव की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने रेल्वे आगरा जोन के अभियन्ता से वार्ता कर शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

डाॅ. सुभाष गर्ग ने रेल्वे आगरा जोन के अभियन्ता से दूरभाष पर वार्ता कर बताया कि नौंह गांव के पास स्थित एल-35 अंडरब्रिज में हमेशा पानी भरा रहता है। अंडरब्रिज पानी भरा होने से आमजन का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहता है और लोग परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं पानी भरा रहने से आये दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। डाॅ. सुभाष गर्ग ने कहा कि इस अंडरब्रिज में होकर कई गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों का आना जाना थम सा जाता है। डाॅ. सुभाष गर्ग द्वारा अभियन्ता को आमजन की बताई समस्या का शीघ्र ही निदान कराने का रेल्वे के अभियन्ता को विश्वास दिलाते हुये कहा कि आगामी मार्च-अपै्रल तक इस समस्या का पूरी तरह से समाधान करा दिया जायेगा। अंडरब्रिज के नीचे से रिस रहे पानी को रोकने के लिये आरसीसी करा दी जाएगी।
इस दौरान डाॅ. सुभाष गर्ग ने फिलहाल आमजन को राहत देने के लिये नियमित रूप से पम्प लगवाकर पानी निकासी कराने को कहा, साथ ही संवेदक को कडे निर्देश देकर प्रतिदिन जल निकासी की व्यवस्था करने के लिये पाबंद करने को कहा। जिस पर अभियन्ता ने पानी का निकासी के प्रतिदिन प्रबंध करने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The waterlogging problem at LC-35 in Nauh should be permanently resolved: Dr. Subhash Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur former minister dr subhash garg, bharatpur mla, spoke with railway engineers agra zone, waterlogging problem lc-35 underpass nauh, instructed prompt resolution, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved