• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर कॉउचर शो में चमका भरतपुर की ग्रामीण महिलाओं का हुनर

The skills of rural women of Bharatpur shine at the Jaipur Couture Show - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान की कला, संस्कृति और फैशन को समर्पित जयपुर कॉउचर शो एक भव्य और उत्साहवर्धक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दरख्त छांव फाउंडेशन की पहल मावली कॉउचर के माध्यम से भरतपुर की ग्रामीण महिला कारीगरों के हुनर को प्रतिष्ठित फैशन मंच पर प्रस्तुत किया गया। महिला सशक्तिकरण और आजीविका से जुड़ी इस पहल को आयोजन में विशेष सराहना मिली।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। राजस्थान की कला, संस्कृति और परंपराओं को आधुनिक फैशन के साथ जिस खूबसूरती से मंच पर प्रस्तुत किया गया, उसने आयोजन को विशेष पहचान दी। अपनी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की भावना पूरे कार्यक्रम में दिखाई दी।
शो की फ्रंट फेस अभिनेत्री आयशा खान और अभिनेत्री संदीपा धर रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई और राजस्थान की कला एवं संस्कृति को मंच पर खूबसूरती से प्रस्तुत किया। मावली कॉउचर के परिधानों को अभिनेत्री अदिति सानवाल ने रैंप पर प्रस्तुत किया। इन परिधानों के पीछे ग्रामीण महिला कारीगरों की मेहनत और रचनात्मकता रही।
दरख्त छांव फाउंडेशन का उद्देश्य इन महिलाओं के पारंपरिक कौशल को आधुनिक बाजार से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री इशिता शाह ने दरख्त छांव फाउंडेशन की सामाजिक पहलों और ग्रामीण महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं फाउंडेशन की संस्थापक उषा सोलंकी और मोनिका सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ रैंप पर पहुँचकर सभी अतिथियों, कलाकारों, आयोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
दरख्त छांव फाउंडेशन के लिए यह अवसर विशेष रूप से भरतपुर के लिए गर्व का विषय रहा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के हाथों से तैयार परिधानों का जयपुर जैसे प्रतिष्ठित फैशन मंच तक पहुँचना उनके हुनर को नई पहचान देने के साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।
फाउंडेशन का मानना है कि ग्रामीण महिलाओं को केवल सहायता की नहीं, बल्कि उनके हुनर को सही मंच, बाजार और अवसर देने की आवश्यकता है। मावली कॉउचर इसी सोच की एक पहल है, जो गाँव की प्रतिभा को फैशन और आजीविका से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
फाउंडेशन का मानना है कि ग्रामीण महिलाओं को केवल सहायता की नहीं, बल्कि उनके हुनर को सही मंच, बाजार और अवसर देने की आवश्यकता है। मावली कॉउचर इसी सोच की एक पहल है, जो गाँव की प्रतिभा को फैशन और आजीविका से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The skills of rural women of Bharatpur shine at the Jaipur Couture Show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur couture show 2026, mawali couture darakht chhaon foundation, bharatpur rural women artisans, rajasthan fashion and cultural showcase, women empowerment livelihood initiative, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved