• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 30 से, कंट्रोल रूम बनाया

the Senior teacher Competitive Exam from 30 jun, made Control Room - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 सैकंड ग्रेड ऐच्छिक विषयों की जिला मुख्यालय पर 30 जून से 2 जुलाई तक होने वाली परीक्षाओं की तैयारी के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्राधीक्षक एवं उप समन्वयक की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओ.पी. जैन ने की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक ओपी जैन ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा के लिए भरतपुर शहर में 37 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में 9 से 11:30 एवं 3 से 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा प्रभारी नेमीचंद शर्मा ने बताया कि इन 37 परीक्षा केन्द्रों में 7 सरकारी एवं 30 निजी शिक्षण संस्थान बनाए गए हैं। इन पर सरकारी स्कूल में एक ऑब्जर्वर एवं प्राइवेट स्कूलों में दो ऑब्जर्वर एवं 6 उप समन्वयक लगाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 6 फलाइंग स्क्वायड भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए जिला कलेक्ट्रेट भवन स्थित हेल्पलाइन खिडक़ी पर 28 जून से परीक्षा समाप्ति तक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं. 05644-220320 एवं 242545 रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-the Senior teacher Competitive Exam from 30 jun, made Control Room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan public service commission, senior teacher secondary education competitive examination, rpsc exam in bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved