• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेष रहे विकास कार्यों को आगामी पांच वर्षों में कराया जायेगा पूरा : डॉ. गर्ग

The remaining development works will be completed in the next five years: Dr. Garg - Bharatpur News in Hindi

-डॉ. गर्ग ने गांवों में जनसम्पर्क कर भरतपुर के विकास के लिये मांगे वोट -आठ गांवों व शहर के दो मौहल्लों में किया जनसम्पर्क भरतपुर। भरतपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को क्षेत्र के आठ गांवों एवं शहर के दो मौहल्लों में जनसम्पर्क कर शेष रहे विकास के कार्यों को पूरा करने के लिये वोट मांगे और कहा कि इन कार्यों को पूरा होने के बाद भरतपुर राज्य के विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल हो जायेगा।
डॉ. गर्ग ने मंगलवार को अठैरा, जाटौली रथभान, बाघई, कोलीपुरा, नगला गुलाबी, सूती, नूरपुर गांवों के अलावा शहर के तूफानी मौहल्ला व गांधी नगर कॉलोनी में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान जाटौली रथभान गांव में आयोजित नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान रिकॉर्ड विकास के कार्य कराये हैं फिर भी कुछ कार्य शेष रहे गये हैं। जिन्हें पूरा करने के लिये उन्हें मत देकर विजयी बनायें। उन्होंने बताया कि उनके जनसम्पर्क अभियान में समाज की सभी जातियां जुडती जा रही हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी जातियां उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनायेगी। उन्होंने कहा कि वे अकेले चुनाव नहीं लड रहे बल्कि विधानसभा का प्रत्येक मतदाता विकास के लिये चुनाव लड रहा है और उम्मीद है कि विकास ही इस चुनाव में विजयी होगा।
डॉ. गर्ग ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल, विद्युत सप्लाई, स्कूल के क्रमोन्नयन, अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलवाने, नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने तथा सडकों का जाल बिछाने जैसे उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में वर्ष 2018 में मात्र 4 कॉलेज थे जिनकी संख्या बढकर 18 हो गई है। इनमें अधिकांश कॉलेज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुडे हुये हैं। जिससे भरतपुर को मेडीकल हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 700 करोड रुपये लागत की नई चम्बल पेयजल योजना स्वीकृत कराई है। जो 20 माह में पूरी हो जायेगी। इस चालू होने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर पानी मुहैया होना प्रारंभ हो जायेगा।
कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने कहा कि विकास की अविरल धारा के लिये जरूरी है कि आरएलडी के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाये। उन्होंने बताया कि भरतपुर शहर में पिछले पांच वर्षों के दौरान इतने विकास के कार्य कराये गये हैं जितने पिछले 20 वर्षों को दौरान नहीं हुये हैं। इस अवसर पर आरएलडी के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, सरपंच रनधीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. गर्ग के गांव में पहुंचने पर ढोल नगाडों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गर्ग को 51 किलो की माला, 51 मीटर का साफा और चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया।
इसी प्रकार अन्य गांवों व शहर के मौहल्लों में भी डॉ. गर्ग का जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि वे उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर पुनः विधानसभा भेजेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, उपप्रधान ओमप्रकाश हथैनी, आरएलडी के शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व सरपंच सुरेशपाल, सुरेश मदेरणा, राजाराम पीपला, मुंशी पहलवान, योगेश पंडित, पुष्पेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र जघीना, नरेन्द्र बनिया, मोहन सिंह चाचा, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, सेवर अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, तुहीराम, सरपंच वीरेन्द्र सोगरवाल, ईश्वर सिंह, नदीम मलिक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, खैमरा सरपंच रामकुमार, बछामदी सरपंच भगवान सिंह, मनोज ऊंदरा सरपंच, पंचायत समिति सदस्य मुनेश ठेई, भरंगरपुर कल्याणसिंह, प्रेमसिंह प्रजापत, प्रेमवीर चिकसाना, सात्यकी देशवाल, बदले फुलवारा, रनधीर जाटौली घना सहित गांव एवं आस पास के लोग मौजूद थे।
डॉ.गर्ग बुधवार को करीब आधा दर्जन गांवों व शहर के इन्दिरा नगर, तिलक नगर एवं पैराडाइज कॉलोनी में करेंगे जनसम्पर्क
भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग बुधवार 15 नवम्बर को क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में व शहर के इन्दिरा नगर, तिलक नगर एवं पैराडाइज कॉलोनी में जनसम्पर्क करेंगे।
डॉ. गर्ग बुधवार को ग्राम पंचायत रामपुरा के गावं नगला तेहरिया, जाट मडौली, नगला झीलरा, रामपुरा और ग्राम पंचायत मलाह के गांव नगला सैह और मलाह में तथा इसी दिन वे सांय के समय शहर में इन्दिरा नगर, तिलक नगर और पैराडाइज में जनसम्पर्क कर राष्ट्रीय लोकदल के पक्ष में वोट मांगेगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The remaining development works will be completed in the next five years: Dr. Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur assembly constituency, congress supported, rashtriya lok dal, dr subhash garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved