• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 2-3 जनवरी को आदर्श नगर जयपुर में

The Rajasthan Teachers Association (Siyaram) will hold its state-level teachers conference on January 2-3 in Adarsh ​​Nagar, Jaipur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम ) का राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मेलन 2 और 3 जनवरी 2026 को आदर्श नगर जयपुर में आयोजित होगा I संगठन के जिलाध्यक्ष बयाना कृष्ण सिंह बैसला ने बताया कि राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मेलन के दौरान तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण, तृतीय श्रेणी अध्यापकों की गत 5 वर्षों की लम्बित पदोन्नति, द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की गत 3 वर्षों की लम्बित पदोन्नति, वरिष्ठ व्याख्याता के पद को शुरू करने के बजाय उप प्रधानाचार्य के पद को यथावत रखने, विभिन्न संवर्ग की पदोन्नति करते समय तुरंत काउंसलिंग कर पदस्थापन करने, क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याता के सभी पदों के जल्द जल्द सृजित करने, शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत विभिन्न कार्मिकों के नियमितीकरण करने और वेतन विसंगति सहित विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर गम्भीर मंथन किया जायेगा और संगठन के मुख्य संरक्षक और प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा द्वारा सरकार के समक्ष सभी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा जाएगा I प्रदेश पदाधिकारी बदन सिंह मीना, त्रिलोकचंद उपाध्याय पुरुषोत्तम पाराशर , जिला मंत्री वासुदेव योगी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, जिला संगठन मंत्री हंसराम गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजेश गुर्जर , जिला उपाध्यक्ष कवि राकेश गुर्जर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह सहित पूरे जिले के पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तैयारियां शुरू कर दी हैं I जिलाध्यक्ष कृष्णसिंह बैसला ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला कार्यकारिणी और सभी ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे I

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Rajasthan Teachers Association (Siyaram) will hold its state-level teachers conference on January 2-3 in Adarsh ​​Nagar, Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, rajasthan teachers association siyaram, state-level teachers conference, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved