• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली विभाग की मनमानी से जनता परेशान, मेंटिनेंस के नाम पर रोजाना की जा रही बिजली कटौती

The public is troubled by the arbitrary actions of the electricity department, which is facing daily power cuts in the name of maintenance. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बिजली विभाग की ओर से मेंटीनेंस के नाम पर लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान हो चुकी है। बुधवार को एक बार फिर बयाना सब स्टेशन से जुड़े बजरिया फीडर और कनावर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कुल 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बजरिया फीडर से जुड़े लाल बाग, सुभाष चौक, आदर्श नगर सेक्टर 1, आनंद विहार, कल्याण कॉलोनी, सिविल लाइन, दमदमा रोड, मधुवन विहार एवं नगर पालिका परिसर में बिजली गुल रही। वहीं दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कनावर फीडर से जुड़े नगला निर्भाण, वीरमपुरा, खेड़ली गरासिया समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग मेंटीनेंस के नाम पर रोजाना अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बिजली कटौती अब सहन से बाहर हो चुकी हैः
स्थानीय निवासी मुकेश सिंघल ने नाराजगी जताते हुए कहा। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग कोई पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करता और न ही पारदर्शिता से कार्य करता है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या मेंटीनेंस का कोई शेड्यूल नहीं है? क्या विभाग जानबूझकर जनता को परेशान कर रहा है?
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से अपील की है कि बिजली विभाग की इस मनमानी पर लगाम लगाई जाए और मेंटीनेंस कार्यों की स्पष्ट सूचना, समयबद्धता और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही हर दिन किसी न किसी इलाके में बिजली गुल रहने की स्थिति को तुरंत रोका जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The public is troubled by the arbitrary actions of the electricity department, which is facing daily power cuts in the name of maintenance.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, power cuts, electricity department, maintenance, bajaria feeder, kanawar feeder, bayana substation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved