• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुकानों के आवंटन की समस्या का शीघ्र कराया जाएगा निराकरण - डॉ. सुभाष गर्ग

The problem of allotment of shops will be solved soon - Dr. Subhash Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। स्टेशन रोड स्थित नई मण्डी में व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित पौष बडा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व सम्मान किया। स्वागत करने वालों में तेल मिल एसोसियेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेशचंद जैन सहित मण्डल के अन्य पदाधिकारी थे। सम्मान समारोह में डॉ. गर्ग ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं मण्डी के व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें दूसरी बार विधायक बनाया है। उन्होंने कहा कि नई मण्डी यार्ड में व्यापारियों को दुकानों की आवंटन की समस्या का करीब 90 प्रतिशत समाधान हो चुका है और शेष का समाधान शीघ्र करवा दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को व्यापार मण्डल द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व मेयर शिवसिंह भौंट, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष पूरनमल, तेल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, पार्षद राजेन्द्र राजू का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दामोदर लाल गर्ग , यदुनाथ, महेश, अमित गोयल, खेमचंद गर्ग, रूपेश बंसल, पुनीत खण्डेलवाल, गौरीशंकर, कपूरचंद, नीरज गोयल, अनिल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, राधेश्याम गोयल, आशू गर्ग, लखनलाल, प्रकाश आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The problem of allotment of shops will be solved soon - Dr. Subhash Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, former minister, bharatpur mla, dr subhash garg, grand welcome, honor, dressing, garlanding, krishna kumar agarwal, chairman, oil mill association, suresh chand jain, trade board, officers, welcomed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved